2023 के साहित्य , चिकित्सा, भौतिकी , रसायन के नोबेल पुरस्कार विजेताओं का विवरण/सूची

 नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे बड़ा पुरस्कार है जो अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिए जाते हैं, जिन्होंने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की थी। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे:

शारीरिक विज्ञान (Physics)

रसायन शास्त्र (Chemistry)

जीव विज्ञान (Physiology or Medicine)

साहित्य (Literature)

शान्ति (Peace)

आर्थिक विज्ञान (Economic Sciences)

1. साहित्य के लिए 

2023



नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को उनके नाटकों और गद्य के लिए साहित्य नोबेल पुरस्कार 2023 दिया गया है. इस साल के साहित्य पुरस्कार विजेता जॉन फॉसे ने उपन्यासों को एक ऐसी शैली में लिखा है जिसे 'फॉसे मिनिमलिज्म' के नाम से जाना जाता है. इसे उनके दूसरे उपन्यास 'स्टेंग्ड गिटार' (1985) में देखा जा सकता है. 

2022

बताते चलें कि साल 2022 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रेंच लेखिका एनी अर्नो (Annie Ernaux) को दिया गया था. एनी का जन्म एक सितंबर 1940 को हुआ था. वह एक फ्रांसीसी लेखक और साहित्य की प्रोफेसर हैं. उनका साहित्यिक कार्य ज्यादातर आत्मकथात्मक, समाजशास्त्र पर आधारित है. 

चिकित्सा के क्षेत्र

कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

बताते चलें कि गत सोमवार को फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए इस सम्मान के विजेताओं के नाम का एलान भी किया गया था. इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया है. इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया है. इन दोनों की ओर से खोजी गई तकनीक की वजह से कोविड 19 महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन बनाने में मदद मिली थी.  

फिजिक्स में 



इस साल फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के पियरे अगोस्तिनी, जर्मनी के फेरेंस क्रॉज और स्वीडन की एनी एल हुइलर को दिया गया है. इन तीनों ने ऐसे टूल्स विकसित किए जिससे एट्टोसेकेंड (Attosecond) के समय में इलेक्ट्रॉन्स की दुनिया देखी जा सके. एट्टोसेकेंड का मतलब होता है 1/1,000,000,000,000,000,000 हिस्सा. इसी इतने एट्टोसेकेंड में एक सेकेंड पूरा होता है. इतने ही सेकेंड में ब्रह्मांड की उम्र का पता चलता है

रसायन के क्षेत्र में 


रसायन विज्ञान का नोबल पुरस्कार क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए मौंगी जी बावेंडी, लुईस ई ब्रूस और एलेक्सी आई एकिमोव को रसायन विज्ञान में 2023 नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया है। आज क्वांटम डॉट्स नैनोटेक्नोलॉजी के टूलबॉक्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। रसायन विज्ञान में 2023 का नोबेल पुरस्कार विजेता सभी नैनोवर्ल्ड की खोज में अग्रणी रहे हैं।

No comments

Current Affairs (GK), January Current GK , Current GK for competition exams

 Here are January 2026 Current Affairs(GK) – Date-Wise (Exam Ready Notes Format) 📘 🗓️ 1 January 2026 🇪🇺 Bulgaria adopted the Euro, becom...

Powered by Blogger.